Frictions and it’s types, law of frictions, Advantage and disadvantage of frictions(1)

Frictions and it’s types:-

Frictions and it's types, law of frictions, Advantage and disadvantage of frictions(1)
frictions and it’s types

Frictions(घर्षण):- किसी वस्तु का वह गुण जिसके कारण दो वस्तुओं के बीच प्रतिरोधक बल उत्पन्न होता है। उदाहरण के लिए आप समझ सकते है की जब कोई एक वस्तु दूसरे वस्तु पर फिसलती है और दूसरी वस्तु उस फिसलन का विरोध करती है, तो उसे घर्षण कहा जाता है।

Force of friction(घर्षण बल):- वह बल जो घर्षण की क्रिया में लगता है या जो हमेशा उसके विपरीत दिशा में कार्य करता है, घर्षण बल कहलाता है।

Types of Frictions(घर्षण के प्रकार):-

1. Static Frictions (स्थैतिकी घर्षण):- वह बल जो गति शुरू होने पहले जो उन दोनो सतहों के बीच घर्षण में  होता है, उसे स्थैतिकी घर्षण कहते है। स्थैतिकी घर्षण को सीमित घर्षण भी कहा जाता है।

2. Dynamic or Sliding Friction (फिसलने वाला घर्षण):- जब दो सतहों के बीच एकसमान गति में जो घर्षण बल उत्पन्न होता है, उसे फिसलने वाला घर्षण कहते है।

3. Rolling Friction ( रोलिंग घर्षण):- जब एक वस्तु दूसरे वस्तु पर लुढ़कता है तो उस लुढ़कन के दौरान जो घर्षण बल उत्पन्न होता है, उसे रोलिंग घर्षण कहते है।

4. Fluid Friction (द्रव घर्षण):- द्रव घर्षण, वस्तु पर द्रव के द्वारा जो प्रतिरोधक बल उत्पन्न होता है, उसे द्रव घर्षण कहते है।

Laws of Friction (घर्षण के नियम):-

1. घर्षण बल दो वस्तुओं के संपर्क में दो सतहों की प्रकृति पर निर्भर करता है।

2. जब कोई वस्तु गति में गति में होती है तो घर्षण सामान्य बल के समानुपति और लंबवत होता है।

3. जब तक वस्तु संपर्क के क्षेत्र में है तब तक घर्षण संपर्क के क्षेत्र से स्वतंत्र है।

Coefficient of frictions(घर्षण का गुणांक):- यह घर्षण बल और सतह के बीच सामान्य प्रतिक्रिया के बीच का अनुपात है। इसलिए घर्षण गुणांक:-

Frictions and it's types, law of frictions, Advantage and disadvantage of frictions(1)
frictions

Advantage of friction (घर्षण के लाभ):-

1. बिना घर्षण के हमलोग चल भी नहीं सकते इसलिए चलने के लिए घर्षण जरूरी है।
2. घर्षण प्रतिक्रिया प्रदान करती है जिससे कोई भी वाहन चलती है।
3. वाहन में ब्रेक घर्षण पर निर्भर करता है अगर घर्षण नही हुआ तो ब्रेक नही लगेगा।
4. बिना घर्षण के हमलोग किसी जगह पर बैठ भी नहीं सकते।

Disadvantage of friction (घर्षण से हानि):-

1. जब मशीनों में ज्यादा घर्षण होता है तो ऊर्जा की बर्बादी होती है।
2. जब मशीनों में अधिक घर्षण होता है तो वह टूट फूट जाती है।
3. जब किसी इंजन में तेल की कमी होती है तो ज्यादा घर्षण से इंजन बंद हो जाती है।
4. ज्यादा घर्षण से मशीनों की उम्र कम हो जाती है।

Frictions and it’s types,

Leave a Comment